केएन त्रिपाठी पर बॉडीगार्ड से मारपीट का आरोप, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, पूर्व मंत्री ने कहा-‘सिर्फ डांटा है’

पलामूः डाल्टेनगंज से कांग्रेस विधायक रहे और झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर अपने दो बॉडीगार्ड से करने का आरोप लगा है। इस मामले में पलामू पुलिस एसोसिएशन ने लातेहार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इधर, केएन त्रिपाठी ने मारपीट की घटना को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने उन्हें डांट फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह से ड्यूटी नहीं चलेगी।

हेमंत कैबिनेट में 67 एजेंडों पर मुहर, झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन को मंजूरी, 4 महिला डॉक्टर्स की बर्खास्तगी को मंजूरी
जाम हटाने के लिए अंगरक्षक उतरे थे नीचे
एसोशिएशन के उपाध्यक्ष जयप्रकाश तुरी ने बताया कि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी मंगलवार को पलामू से रांची जा रहे थे। इसी दौरान लातेहार के जुबली चौक के पास जाम लग गया। जाम हटाने के लिए ड्यूटी में तैनात दोनों अंगरक्षक नीचे उतरे। इस दौरान कुछ लेट हुई तो पूर्व मंत्री द्वारा अंगरक्षकों के साथ मारपीट कर दी गई।जयप्रकाश तुरी ने कहा की वर्दी में तैनात सुरक्षा जवानों पर हाथ उठाना गलत है। एसोशिएशन के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि एक से 1:30 बजे सूचना मिली कि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा ड्यूटी पर तैनात दो अंगरक्षक रविंद्र व गोपाल के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद हम लोगों ने लातेहार थाना पहुंचकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया।

a5560a55 9548 4a21 8127 92c477e480ae 1756820537544

CCL अधिकारी ने विधवा के घर पर किया कब्जा, 4 साल से नहीं दिया किराया, कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया फ्लैट
मेरे साथ 25 वर्षों से अंगरक्षक रह रहे हैं, किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया: केएन त्रिपाठी
इधर, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि मैंने उन्हें डांट फटकार लगाते हुए कहा इस तरह से ड्यूटी नहीं चलेगी। मेरे साथ रहना है, तो अनुशासित ढंग से रहना होगा। इस पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इसके बाद मैंने उन्हें वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ 25 वर्षों से अंगरक्षक रह रहे हैं। किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया है।

झारखंड में स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़ी अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, मुख्य सचिव सशरीर हुई हाजिर
उन्होंने पलामू एसपी द्वारा सुरक्षा में कटौती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मैं पलामू से रांची कांग्रेस की बैठक के लिए जा रहा था। लातेहार में सड़क जाम के दौरान सुरक्षा में लगे जवान मुझे गाड़ी में छोड़कर आधे किलोमीटर आगे निकल गए। मैं पैदल जब आगे बढ़ा तो सुरक्षा में लगे जवान एक दुकान में खड़े थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर मुझे चार सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने का आदेश है। पिछले कुछ महीने से पलामू के एसपी द्वारा दो गार्ड वापस कर लिए गए। जो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। उन्हें भी हर 15 दिन के बाद बदल दिया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now