- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अब किसानों ने जर्मनी को कर दिया जाम…भारत के किसान आंदोलन जैसा प्रदर्शन, हाईवे पर किसानों के ट्रैक्टर का क़ब्ज़ा

Germany farmers protest

जर्मनी में भारत जैसा किसान आंदोलन हो रहा है । जी हाँ ठीक उसी अंदाज में जिस तरह भारत में किसानों ने क़रीब एक साल तक दिल्ली पंजाब यूपी और हरियाणा में ज़बरदस्त आंदोलन किया था । जर्मनी में भी हज़ारों की संख्या में किसान राजधानी बर्लिन की ओर बढ़ रहे हैं । किसानों के साथ पाँच हज़ार से ज्यादा ट्रैक्टर भी चल रहे हैं जिसके वजह से पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई है । दरअसल जर्मनी के किसान वहां की सरकार की उस योजना का विरोध कर रहे हैं जिसके तहत कृषि सब्सिडी में भारी कटौती की गई है । जर्मनी के विपक्षी नेता फेड्रिक मेर्ज ने किसानों का समर्थन किया है।  जर्मनी में किसान डिजल में मिलने वाली सब्सिडी को खत्म करने का विरोध कर रहे हैं । जर्मनी के कई राज्यों के नेता बर्लिन पहुँच कर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी में है।

इधर प्रदर्शनकारियों को एक बेक़ाबू कार ने कुचलने की कोशिश की । जर्मनी पुलिस इसकी जाँच कर रही है कि क्या ये जानबूझकर कर किया गया है या फिर अनजाने में हादसा हुआ ।

See also  विदेशी को देख फलवाले बढ़ा दिया चार्ज, 1 केले की लगाई इतनी कीमत! VIDEO वायरल

किसानों का ये प्रदर्शन पूरी जर्मनी में हो रहा है । अकेले म्यूनिख में साढ़े पाँच हज़ार ट्रैक्टर ने हाईवे पर क़ब्ज़ा कर लिया है । कई जगहों पर बीस किलोमीटर लंबा जाम लग गया । इधर सरकार ने कहा है कि कृषि सब्सिडी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा ।

किसानों के प्रदर्शन की वजह से कार कंपनी फ़ॉक्सवैगन की फैक्ट्री में काम रुक गया है क्योंकि कामगार पहुँच नहीं पा रहे हैं ।

IMG 4059

भारत में किसानों ने तीन क़ानूनों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया था । इस प्रदर्शन में कई लोगों की जान भी गई थी । किसानों के दवाब की वजह से प्रधानमंत्री को तीनों कानून वापस लेने पड़े थे और किसानों से माफ़ी माँगनी पड़ी थी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now