किसानों के दिल्ली मार्च के दौरान भारी बवाल, शंभू बॉडर पर प्रदर्शनकारियों का हंगामा, अर्जुन मुंडा ने कहा- बातचीत नहीं हुई है फेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2024

दिल्ली : किसानों के दिल्ली कूच के दौरान शंभू बॉडर पर जमकर बवाल हो रहा है। पुलिस टीम पर प्रदर्शनकारी किसान पत्थरबाजी कर रहे है और पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है इसके साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए है। बताया जा रहा है कि पंजाब की ओर से अभी 5000 किसानों का जत्था आ रहा है।
बवाल के बाद पंजाब-हरियाणा का बॉडर सील कर दिया गया है। स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और दोनों ओर से भारी तनाव बना हुआ है। किसान दिल्ली कूच पर अड़े हुए है। सीमेंट के स्लैब और कंटीली तारों से किसानों को रोका जा रहा है लेकिन किसान दिल्ली कूच करने को लेकर पुलिस ने भीड़ गए है।

bawal
वही किसानों से कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ अन्य मंत्री और अधिकारियों की बैठक बात नहीं बनी। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि हमारी बातचीत फेल नहीं हुई बल्कि कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है,हम आगे भी किसानों के साथ बैठकर बातचीत जारी रखेंगे ।किसान संगठनों को समझना चाहिए की कोई भी कानून या नियम बनाने की प्रक्रिया होती है और उसके लिए कुछ जरूरी कम होते हैं जो उठाने पड़ते हैं है। MSP गारंटी, कर्ज माफी, स्वामीनाथन रिपोर्ट पर किसान अड़े हैं, सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान सड़कों पर उतरे हैं।

See also  कन्हैया कुमार के बाउंसरों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा, अररिया में यात्रा को किया गया स्थगित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now