बोकारो में अगवा छात्र की हत्या, मांगी गई थी 25 लाख रुपये की फिरौती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

बोकारो में अगवा छात्र की हत्या, मांगी गई थी 25 लाख रुपये की फिरौती

बोकारोः जिले से अगवा हुए छात्र देवाशीष की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर बुधवार देर रात पुलिस ने उसके शव को माराफारी थाना क्षेत्र के गैमन कॉलोनी स्थित एक घर से बरामद किया।

रांची के कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर दो युवकों ने बनाया अमर्यादित रील, आदिवासी समाज को लेकर कहे अपशब्द, मंत्री ने लिया एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार,अपहरणकर्ताओं ने देवाशीष के मोबाइल नंबर से, उसके मामा के लड़के को रस्सी से बंधा हुआ वीडियो भेजा था। जिसमें 25 लाख रुपए बतौर फिरौती के रुप में मांगे गए थे। वीडियो में अपहरणकर्ताओं ने देवाशीष को धनबाद में बंधक बनाकर रखने की बात कही थी। आरोपी ने फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्र को जान से मारने की बात कही थी।

पटना में चेकिंग के दौरान कार सवार ने दारोगा समेत तीन को कुचला, महिला पुलिस कर्मी की मौत
जिसके बाद 11 जून को देवाशीष की मां ने बीएस सिटी थाने में गुमशुदगीका मामला दर्ज कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 10 जून की दोपहर, करीब ढाई बजे देवाशीष के दोस्त ने उसे फोन करके घर से बाहर बुलाया। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, दो दिनों के बाद देवाशीष का शव बरामद किया गया। शव को देखने लगता है कि पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई थी।

See also  गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, ब्लास्ट के बाद घबराहट में बेसमेंट के अंदर चले गए थे लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now