- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

खूंटी में केस मैनेज करने के नाम पर रिश्वत ले रहे SI को एसीबी ने किया गिरफ्तार

खूंटी- रांची से आई एससीबी की टीम ने रिश्वतखोर एसआई को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। सदर थाने में तैनात एसआई श्रीकांत को एसीबी की टीम ने 10 हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
सदर थाने में तैनात एसआई श्रीकांत थाने में पहले से दर्ज एक मामले को कमजोर करने के लिए रिश्वत ले रहा था। एसीबी को इस संबंध में सूचना मिली। रांची आई टीम ने श्रीकांत को रिश्वत लेते पकड़ा और उससे पूछताछ कर रही है। श्रीकांत केस कमजोर करने के लिए वादी से रिश्वल मांग रहा था। एसआई के रिश्वत लेने की जिद्द के बाद वादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की और रांची से आकर टीम ने उसे अरेस्ट किया।

See also  सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now