केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ग्रामोद्योग योजना के तहत एक करोड़ 47 लाख के परिसंपत्तियों का किया वितरण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2024

खूंटी : केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संसदीय क्षेत्र खूंटी के तोरपा में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत एक करोड़ 47 लाख के परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान खूंटी के पूर्व सांसद और पद्य विभूषण करिया मुंडा मौजूद थे। इसके साथ ही खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार और तोरपा विधायक कोचे मुंडा भी मौजूद थे।

arjun munda 1
कार्यक्रम में लाभुकों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि जीवन यापन के लिए रोजगार आवश्यक है। आत्मनिर्भर होने के लिए स्व रोजगार की जरूरत है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आदरणीय narendramodi जी के नेतृत्व में पिछले 10वर्षों से अनेकों काम हो रहा है। महिला, युवा, किसान और समाज के पिछड़े तबके के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। विकास की बुनियाद गांव से शुरू की गयी है। 2047तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ योजनाएं तैयार की जा रही है। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हम अग्रसर हैं। मुझे इस बात कि प्रसन्नता है कि आज जिन लोगों को विभिन्न प्रकार के किट मिले हैं, वह इसका समुचित लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनेंगे।आप अपने बच्चों को पढ़ाएं और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

See also  पहले शराब पिलाई, फिर दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप, सदमे में पीड़िता

arjun

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now