कर्पूरी ठाकुर,नरसिंह राव,एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2024

Bharat ratna karpuri thakur

दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह , कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया । भारत रत्न देश का सर्वोच्त नागरिक सम्मान है । चारों विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया है । राष्ट्रपति ने चारों के परिजनों को यह सम्मान दिया । नरसिंह राव के पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने  राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त किया । जबकि चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने, स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने भारत रत्न  ग्रहण किया ।

Bharat ratna ms swaminathan

Bharat Ratna MS Swaminathaभारत सरकार ने इस वर्ष पांच लोगों को भारत रत्न देने का एलान किया है । लालकृष्ण आडवाणी को भी यह सम्मान हासिल होगा । राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे ।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे ।

See also  JSSC: जारी हो गया नौकरी का कैलेंडर, जानिए कब है कौन सा EXAM ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now