कमल किशोर भगत की प्रतिमा अनावरण कर बोले सुदेश महतो, उनकी विचारधारा को जन जन के ह्रदय में करें स्थापित

लोहरदगा : राज्य के पूर्व उपमुख्यसमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलनकारी और पार्टी के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में शामिल होने आये सुदेश महतो का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आजसू कार्यालय परिसर में कमल किशोर की प्रतिमा अनावरण के बाद सुदेश महतो ने कहा कि लोहरदगा के ह्रदयस्थली में मैने कमल किशोर भगत कि प्रतिमा स्थापित कर दी है, अब पार्टी कार्यकर्ता कमल किशोर की विचारधारा जन जन के ह्रदय में स्थापित करें।

अपने पुराने साथी कमल किशोर भगत को याद करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि कई पार्टियों के बड़े-बड़े नेता आंदोलन के नाम पर बड़ी बड़ी बातें करते रहे और आंदोलन बेचते रहे, परंतु रांची जैसे शहर में आंदोलन को जमीन पर उतारते हुए अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन का ईमानदारी के साथ यदि किसी ने बीजारोपण किया तो उसका नाम कमल किशोर भगत है, सच्चे अर्थो में वो आंदोलनजीवी पुरूष थे। आजसू पार्टी और झारखंड को सही दिशा देते हुए उन्होने अपना प्राण न्योछावर कर दिया। उन्होने कहा कि नेता को जनता के साथ कैसे भाई और बेटा बनकर रहना चाहिए, हम जैसे नेताओं को सीख देने का काम कमल किशोर भगत ने किया।

sudesh
इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानपार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वास्तव में नेता वही होता है जो मरने के बाद भी लोगों के ह्रदय में जीवित रहता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण कमल किशोर भगत है। आज भी आप क्षेत्र में जहां जाए उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो का बखान करने से जनता थकती नहीं है। वह सही मायने में जनप्रिय नेता थे।

niru
कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी और लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कमल किशोर भगत के दादा स्वतंत्रता सेनानी, पिता शिक्षाविद और कमल किशोर भगत लोहरदगा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बनकर जनता की सेवा करते हुए खुद को न्योछावर कर दिए। मैं उनकी सादगी और उच्च विचार को आत्मसात करते हुए हमेशा जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिए अपने आप को समर्पित कर दूंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now