Parimal Nathwani ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीदा, Pranav Jha और Gaurav Vallabh ने भी खरीदा पर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2026

Parimal Nathwani ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीदा, Pranav Jha और Gaurav Vallabh ने भी खरीदा पर्चा

रांचीः झारखंड के दो सीटों पर होने वाला राज्यसभा का चुनाव बेहत दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। एक ओर कांग्रेस और जेएमएम के बीच तनातनी चल रही है, दूसरी ओर झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके परिमल नाथवानी ने शनिवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीद लिया है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ जाकर नामांकन पत्र खरीदा। हालांकि अभी तक बीजेपी की ओर से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।लेकिन अब तक राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे है जिसमें प्रणव झा, बैधनाथ राम, गौरव वल्लभ, परिमल नाथवानी,साई विजय रेड्डी और रवि कुमार यादव  का नाम शामिल है। JMM प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बैजनाथ राम के नाम की आधिकारिक घोषणा की। अनुसूचित जाति समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले बैजनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।
JMM और BJP पर नजर
राज्य में अब तक राज्यसभा के दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके है। कांग्रेस की ओर से प्रणव झा, जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा खरीदने वाले परिमल नाथवानी। अब सबकी नजर बीजेपी के उम्मीदवार और जेएमएम संभावित दूसरे उम्मीदवार पर है। बीजेपी की ओर से प्रवक्ता गौरव वल्लभ का नाम मीडिया के चर्चा में बना हुआ हैऔर उन्होंने शनिवार का नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। वहीं जेएमएम की ओर से दूसरा उम्मीदवार होगा या नहीं होगा या फिर कौन होगा उसपर सबकी नजर है। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस नेताओं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच होने वाली बातचीत के बाद दूसरी सीट को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में आये भूपेश बघेल द्वारा हेमंत सोरेन को दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारने को लेकर मनाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन इसी बीच परिमल नाथवानी के झारखंड राज्यसभा चुनाव में एंट्री ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। परिमल नाथवानी 2008 से लेकर 2020 तक झारखंड से राज्यसभा सांसद रहे है, 2020 से अबतक वो आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सांसद है। एक बार फिर उन्होंने राज्यसभा जाने के लिए झारखंड का रूख किया है।

See also  पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान का प्रारंभ, दो-दो जगह होगी जनसभा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now