- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस ने की छापेमारी, होटल पहुंचने पर पुलिस हो गई हैरान

रांची में सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस ने की छापेमारी, होटल पहुंचने पर पुलिस हो गई हैरान

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र इलाके के एक होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट को लेकर बुधवार को छापेमारी की। पुलिस ने रेड के बाद जिस्मफरोशी के लिए होटल के अंदर रखी गई दो लड़कियों को रेस्क्यू किया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि चुटिया थाना क्षेत्र के उगा होटल में मानव तस्करी कर दो लड़कियों को रखा गया है। पुलिस ने सूचना पक्की होने के बाद होटल में अचानक छापेमारी कि और एक नाबालिग सहित दो लड़कियों को वहां से बरामद किया। दोनों लड़कियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि होटल के मालिक ने जिस्मफरोशी के लिए दोनों लड़कियों को होटल में रखा था।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल के मालिक अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अविनाश कुमार रांची के ही चुटिया थाना क्षेत्र इलाके के अमरावती कॉलोनी के रहने वाले है। इस मामले को लेकर पुलिस ने चुटिया थाना में कांड संख्या 204/2024 दर्ज किया गया है। एफआईआर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5/7 के तहत दर्ज किया गया है।

See also  रांची से जहानाबाद हो रही थी शराब तस्करी, रेलवे स्टेशन से धरा गया बिहार का तस्कर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now