कल होगी लोकसभा चुनाव की घोषणा, दो चुनाव आयुक्तों ने संभाला कार्यभाल

दिल्ली : इस वक्त की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव को लेकर आ रही है। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी। दोपहर  डेढ़ बजे मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त लोकसभा चुनाव की घोषणा करेंगे। शुक्रवार को दो नये चुनाव आयुक्तों ने पद्भार ग्रहण किया।

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा, सिक्कम आंध्रप्रदेश और अरूणाचल प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव की भी घोषणा हो सकती है। चुनाव के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। नये चुनाव आयुक्तों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की करीब 45 मिनटों तक चली बैठक के बाद चुनाव की घोषणा शनिवार दोपहर डेढ़ बजे करने का फैसला लिया गया।

ec

See also  लोहरदगा पुलिस ने किया अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन,गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,सात मोटरसाइकिल बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now