कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्पीकर ने किया विधानसभा समितियों का पुनर्गठन

कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्पीकर ने किया विधानसभा समितियों का पुनर्गठन

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसमें गांडेय से जेएमएम विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

IAS अधिकारी के बेटे के बने तीन बर्थ सर्टिफिकेट, रांची नगर निगम का कारनामा
कल्पना सोरेन को महिला, बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बरही से बीजेपी विधायक मनोज यादव को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति, भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को सामान्य प्रयोजन समिति, झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक हेमलाल मुर्मू को प्राक्कलन समिति, झामुमो विधायक निरल पूर्ति को सरकारी उपक्रम संबंधी समिति, माले विधायक अरूप चटर्जी को सरकारी आश्वासन समिति, कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति, झामुमो विधायक उमाकांत रजक को निवेदन समिति, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को अनुसूचित जाति, जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now