- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस, गर्वनर संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2026

जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस, गर्वनर संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

रांचीः जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन के बिरसा मंडप में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश आदि उपस्थित रहे। जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर 5000 छात्रों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का दिया जायेगा लाभ

जस्टिस सोनक अक्तूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। इसके बाद उन्होंने बांबे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में सिविल व संवैधानिक कानून, श्रम एवं सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक एवं कर कानून, कंपनी कानून तथा जनहित याचिकाओं के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस की।

See also  बकरीद के लिए लग्जरी कार से कर रहा था बकरा चोरी! लोगों ने ने खदड़ा तो कार खड्डे में गिरी

विधिक करियर के दौरान वे केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थाई अधिवक्ता, राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता व निगमों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उनकी विधिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए 21 जून 2013 को उन्हें बांबे हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

धनबाद रिंग रोड़ घोटाला मामले में ACB की रेड, कई अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार
जस्टिस सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डान बॉस्को हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने धेम्पे कालेज आफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी की पढ़ाई की। एमएस कालेज आफ ला, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने जेवियर सेंटर आफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी हासिल किया।

चीफ जस्टिस टीएस चौहान सेवानिवृत्त, विदाई

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। हाई कोर्ट की फुलकोर्ट ने विदाई दी और जजों ने अपने संदेश में चीफ जस्टिस के कार्यों का उल्लेख किया और उनके कार्यों की सराहना की। हाई कोर्ट के रजिस्ट्री की ओर से भी चीफ जस्टिस को विदाई दी गई।

See also  राबड़ी देवी का10 सर्कुलर रोड़ आवास होने लगा खाली, खोले जा रहे CCTV कैमरे,सरकार ने 29 जून तक का दिया है अल्टीमेटम

सभी जजों के साथ चीफ जस्टिस का ग्रुप फोटो भी हुआ। 23 जुलाई 2025 को उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ ली थी। इसके पूर्व वह हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के वरीयतम जज थे।

रांची से लापता अंश और अंशिका का 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, 4 IPS और 8 DSP तलाश में जुटी

प्रोफाइल: जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक

झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

  • जन्म: 28 नवंबर 1964
  • प्रारंभिक शिक्षा: डान बॉस्को हाई स्कूल, पणजी (गोवा)
  • उच्च शिक्षा: धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस (बीएससी) और एम.एस. कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी (एलएलबी – प्रथम श्रेणी)
  • विशेष योग्यता: कानून की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी हासिल किया है।

विधिक सफर

  • वकालत की शुरुआत: अक्टूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए।
  • कार्य अनुभव: बांबे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में संवैधानिक, श्रम, पर्यावरण और वाणिज्यिक कानून के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस की।
  • सरकारी भूमिकाएं: वे केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थाई अधिवक्ता और राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • न्यायिक करियर: 21 जून 2013 को बांबे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।
  • वर्तमान पद: अब वे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले चुके है। 
See also  झारखंड के 3 PDJ बने हाईकोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now