- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

JTET Exam 2026: 9 साल बाद जेटेट परीक्षा, 5.65 लाख परीक्षाथियों के लिए 47 हजार शिक्षक और 18 हजार CCTV कैमरे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

JTET Exam 2026: 9 साल बाद जेटेट परीक्षा, 5.65 लाख परीक्षाथियों के लिए 47 हजार शिक्षक और 18 हजार CCTV कैमरे

रांचीः झारखंड में 9 साल के बाद एक नवंबर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) हो रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। परीक्षा में 5.65 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षा है। परीक्षा में 12 परीक्षार्थियों पर एक शिक्षक (वीक्षक) की प्रतिनियुक्ति की गई है। ऐसे में लगभग 47 हजार से अधिक वीक्षक परीक्षा पर नजर रखेंगे। वहीं परीक्षा को लेकर केंद्रों पर 18 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं , सभी केंद्राधीक्षकों को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को कहा गया है। जिला स्तर पर उपायुक्त व एसपी अपने स्तर से परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगे।

उपायुक्त बनाये गये परीक्षा नियंत्रक, केंद्रों पर तैनात रहेंगे पुलिस बल
जैक द्वारा जिला स्तर पर उपायुक्तों को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। जिला स्तर पर साइबर सेल का गठन किया गया है। साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रखेगी। किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

See also  गिरिडीह में बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, बच्चे की मौत, आठ घायल, तीन की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने कार व ऑटो में लगाई आग

जेटेट परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम गठित
परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक काम करेगा। परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर जानकारी दी जा सकती है।

कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर:

7485093436
7485093437
7485093440
गड़बड़ी और नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड व क्विक रिस्पांस टीम तैनात
परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वॉड व क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। किसी केंद्र पर गड़बड़ी, नकल या हंगामे की सूचना मिलने पर टीम तुरंत कार्रवाई करेगी।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले होगी अभ्यर्थियों की जांच
केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच होगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नोट्स परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे।

See also  रांची में अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, कई राउंड गोलियां चलाकर हुए फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now