- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

रांची पुलिस लाइन में जुआ खेल रहे थे पुलिसकर्मी, सार्जेट मेजर ने रंगे हाथ पकड़ा, SSP ने की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

रांची पुलिस लाइन में जुआ खेल रहे थे पुलिसकर्मी, सार्जेट मेजर ने रंगे हाथ पकड़ा, SSP ने की कार्रवाई

रांचीः सार्जेट मेजर आनंद राज खलखो ने कांके रोड़ के न्यू पुलिस लाइन में छापा मारकर जुआ खेलते तीन अधिकारियों सहित 10 पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा। इसमें एएसआई अरुण, जवान रितेश यादव, जयमसी टोपनो, प्रदीप तिर्की, जयराम कुमार आदि शामिल हैं। ये सभी किचन प्लाजा के पीछे स्थित बैरक के पास जुआ खेल रहे थे। इनसे ताश की गड्डी और नकद रुपए भी बरामद हुए, जिसे जब्त कर लिया गया है। सार्जेट मेजर ने पूरी घटना की रिपोर्ट एसएसपी राकेश रंजन को दी। एसएसपी ने तत्काल इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। निलंबन के दौरान इन्हें पुलिस लाइन में ही रहने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि तीन साल पहले 27 नवंबर 2023 को भी 14 पुलिसकर्मियों सहित 20 लोगों न्यू पुलिस लाइन में जुआ खेलते पकड़े गए थे। उस समय नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए थे।

See also  रांची से लापता अदिति का कोई सुराग नहीं, परिवार का टूटा सब्र, लोगों के साथ सड़क पर उतरे, इनाम की राशि एक लाख की गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now