JSSC CGL परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात

JSSC CGL परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात

रांची: 21 और 22 सितंबर को होने वाली जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। छात्रों से मुलाकात के बाद बाबूलाल ने सरकार से तारीख बढ़ाने की मांग की है।
छात्रों से मुलाकात के बाद बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थियों ने पत्र सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, लाख संस्थान (IINRG ) के शताब्दी वर्ष समारोह में शुक्रवार को लेंगी हिस्सा

ज्ञात हो कि जेएसएससी ने 21 और 22 सितंबर को परीक्षा तिथि तय किया है। इस अवधि के दौरान 21 से 27 सितंबर तक नक्सली संगठन स्थापना दिवस कार्यक्रम पर हिंसा की आशंका बनी हुई है, जिसकी पुष्टि कई समाचार पत्रों ने भी की है।

- Advertisement -
LD-advertisement

उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान राज्य सरकार की लापरवाही के कारण कई छात्रों की जान चली गई थी, इस वजह से भी छात्र असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new

अतः सरकार से आग्रह है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवेदन पर संवेदना पूर्वक विचार करें और परीक्षा तिथि में संशोधन करें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now