ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला, खार्ग द्वीप में सैन्य ठिकाने तबाह, यहीं है तेल का सबसे बड़ा खजाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2026

ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला, खार्ग द्वीप में सैन्य ठिकाने तबाह, यहीं है तेल का सबसे बड़ा खजाना

डेस्कः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगला निशाना वहां का तेल बुनियादी ढांचा हो सकता है। फ़ारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य मार्ग है। ट्रंप ने वीकेंड में फ्लोरिडा जाने की तैयारी करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस बड़े हमले के बारे में बताया। हालांकि, एयर फ़ोर्स वन में सवार होने से पहले राष्ट्रपति ने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए, लेकिन उन्होंने ईरान के खिलाफ लेटेस्‍ट अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन का कोई जिक्र नहीं किया।

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप को निशाना बनाकर “मिडिल ईस्‍ट के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक” को अंजाम दिया है।अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के रास्‍ते में बाधा डालता है, तो वह द्वीप पर स्थित ईरान के तेल बुनियादी ढांचे को ‘नष्ट’ कर देंगे।दुनिया जानती है कि हमारे पास ऐसे हथियार हैं, जो इस काम को बखूबी अंजाम दे सकते हैं। अगर किसी ने भी होर्मुज में जहाजों को निशाना बनाया, तो हम ईरान के तेज भंडार को निशाना बनाने में देर नहीं लगाएंगे।

See also  पटना में अपराधी बेखौफ, पारस अस्पताल में चली गोली, पैरोल पर जेल से छूटकर आए गैंगस्टर को मारी गोली

 

बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, स्पीकर ने बुलाई आपात बैठक
अमेरिका ने भेजे और 2500 सैनिक
अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को यह जानकारी दी। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है। इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इस तरह से देखा जाए, तो जंग अभी लंबी चल सकती है।हालांकि, ट्रंप का कहना है कि ईरान जल्‍द ही 'सरेंडर' करने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now