रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया लेकिन उसे डाउनलोड करने में परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही थी। जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को होना है लेकिन वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड करने में कैंडिडेट को परेशानी हो रही है इसके बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को ईमेल से एडमिटकार्ड भेज दिया है।
प्रीलिम्स एग्जाम दो शिफ्ट में होगा, पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन पेपर 1 की परीक्षा होगी । वहीं सामान्य अध्ययन पेपर 2 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी । आयोग ने तीन हेल्पलाइन नंबर 9431301419, 9431301636 और 8956622450 भी जारी किया है।
JPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में आ रही दिक्कत के बाद आयोग ने उठाया ये बड़ा कदम

Leave a Comment
Leave a Comment


