JMM के रामगढ़ जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में मामला दर्ज, CM को भी भेजी गई शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 24, 2026

JMM के रामगढ़ जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में मामला दर्ज, CM को भी भेजी गई शिकायत

रामगढ़ः चीरटुंगरी निवासी रामगढ़ की पहली जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी शांति सोरेन ने अपने पति जेएमएम जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है और मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी है। शिकायत में शांति ने कहा है कि उसके पति ने एक शादीशुदा महिला रानी मुखर्जी से दूसरी शादी कर ली है। रानी के पति की पहले ही मौत हो गई है। वह अपने परिवार को छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। छह साल से परिवार के भरण-पोषण के लिए कोई खर्च नहीं दे रहा है। बेटा पढ़ाई का खर्च मांगता है तो डांट देते हैं। वहीं मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि मेरा पति कभी भी मेरी हत्या कर सकता है। पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए बच्चों को भी मार सकता है। इसलिए मुझे और मेरे बच्चों को न्याय दिलाएं।

See also  झारखंड में 300 दवाओं पर क्यूआर कोड अनिवार्य, पेनकिलर, शुगर और बुखार जैसी दवाओं को लेकर सरकार का आदेश

प्रिंस खान को शूटर देने वाले राणा राहुल सिंह का नेताओं-अधिकारियों के साथ तस्वीर वायरल, सुदेश-सीपी सिंह और रागिनी सिंह के साथ फोटो आया सामने
शांति सोरेन ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी विनोद किस्कू के साथ संथाली रीति रिवाज से वर्ष 2001 में हुई थी। उनका पुत्र जयप्रकाश किस्कू और पुत्री श्रेया किस्कू उनके साथ रहती है। 12 मार्च को उनके घर में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विनोद किस्कू रीना मुखर्जी उर्फ कुमारी सुहागी के साथ घर पहुंचे। उन दोनों ने शांति सोरेन के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। विनोद किस्कू ने सबके सामने ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रीना मुखर्जी उर्फ कुमारी सुहागी ने भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी।

बहरागोड़ा में मिले 227 किलो के बम की सेना ने की जांच, किया जायेगा डिफ्यूज, दूसरा संदिग्ध सिलेंडर मिलने से सनसनी
शांति सोरेन ने पुलिस को बताया कि विनोद किस्कू का रीना मुखर्जी के साथ अवैध संबंध है। दोनों मिलकर षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या कर सकते हैं। साथ ही उनके बेटे और बेटी की जान भी खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि विनोद किस्कू एक दबंग व्यक्ति है और अपनी प्रेमिका रीना मुखर्जी के साथ मिलकर वह उनकी हत्या करने के फिराक में है। साथ ही उनके पैतृक संपत्ति को हड़पने की साजिश भी रच रहा है।उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए वेस्ट बोकारो ओपी के राजू उरांव को जांच अधिकारी नियुक्ति किया गया है। इस संबंध में बिनोद से बात की तो उन्होंने इसे परिवार का आपसी मामला बताते हुए कहा कि इसे आपस में सुलझा लेंगे। उधर, केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वेस्ट बोकारो पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

See also  ‘ढाई किलो’ के हाथ वाले सनी देओल का गुरदासपुर से कटा पत्ता, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी को टिकट, बीजेपी की आठवीं सूची जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now