JMM विधायक दशरथ गगराई के भाई BJP में शामिल, विजय गगराई नगर परिषद चुनाव में बनेंगे उम्मीदवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2026

JMM विधायक दशरथ गगराई के भाई BJP में शामिल, विजय गगराई नगर परिषद चुनाव में बनेंगे उम्मीदवार

रांचीः खरसावां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दशरथ गगराई के छोटे भाई विजय गगराई ने शुक्रवार को रांची में भारतीय जानता पार्टी का दामन थाम लिया। रांची बीजेपी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विजय गगराई को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को ED ने भेजा नोटिस, बर्लिन अस्पताल के जमीन को लेकर मांगी जानकारी
मालूम रहे कि इससे पहले विजय गगराई ने झामुमो की सदस्यता ली थी, और उसके बाद चक्रधरपुर से झामुमो की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चक्रधरपुर से चुनाव लड़ा था।

कैरव गांधी अपहरणकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली
जिसके बाद पार्टी ने उन्हें झामुमो से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस बार उन्होंने नगर परिषद चुनाव लड़ने की फिर से ठानी थी। भाजपा में विजय गहराई के शामिल होने से अब लगभग साफ हो चुका है कि अब चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय गागराई होंगे।

See also  रतन टाटा को लोहरदगा के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देश के लिए उनके योगदान को किया याद

देवघर साइबर फ्रॉड का हॉट स्पॉट घोषित, देश का पहला बैंकिंग रिस्क एरिया, नये खाते खोलने की प्रक्रिया सख्त
खास बात यह है कि राजनीतिक गलियारों में विजय सिंह गहराई के भाजपा में शामिल होने से चर्चा तेज हो गई है कि अब चक्रधरपुर में भाजपा को मजबूती मिलेगी। वहीं, नगर परिषद चुनाव भी मजबूत दावेदारों के बीच घमासान रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now