By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
Reading: JMM में गुरू जी की नहीं सुनी जाती, 14 साल वनवास खत्म कर नई सियासी पारी खेलने आई हूं, सीता सोरेन का बड़ा बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
Search
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | JMM में गुरू जी की नहीं सुनी जाती, 14 साल वनवास खत्म कर नई सियासी पारी खेलने आई हूं, सीता सोरेन का बड़ा बयान

JMM में गुरू जी की नहीं सुनी जाती, 14 साल वनवास खत्म कर नई सियासी पारी खेलने आई हूं, सीता सोरेन का बड़ा बयान

Prashant Singh
April 5, 2024 9:05 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
sita soren in jamtara
SHARE

जामताड़ा : दुमका लोकसभा क्षेत्र में अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने जमकर हेमंत सोरेन और जेएमएम पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास के नाम पर जिनके हाथों में प्रदेश की जनता और बाबा (गुरुजी) ने सत्ता सौंपी वही आज भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रहे। बाबा की जो अभी स्थिति है और जेएमएम गठबंधन के जैसे हालात हैं कि अब बाबा का कुछ नहीं चलता। जो लोग दो महीने में ही भ्रष्टाचार की वजह से जेल जाने के बाद घड़ियाली आंसू बहा रहे तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि अपने पति दुर्गा सोरेन की मौत के बाद मैंने कितनी घुटन में चौदह वर्षों तक परिवार वालों की अनदेखी की वजह से कैसा वनवास काटा। अब चौदह वर्षों के वनवास खत्म कर अब भाजपा के साथ नई सियासी पारी खेलने उतरी हूं।
सीता ने कहा कि दुमका सीट अब उनकी पुश्तैनी विरासत नहीं रही। यह उनके बाबा गुुरुजी व दुर्गा सोरेन की कमभूमि है। पूरा प्रदेश झारखंड के गठन में गुरुजी और दुर्गा सोरेन के योगदान को देख चुका है। ऐसे में बड़ी बहू होने के नाते वही यहां की जनता के सबसे करीब हैं। कहा अब वह चौदह वर्षों का वनवास खत्म कर भाजपा की रीति-नीति और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई पार्टी भाजपा से नई सियासी पारी खेलने उतरी हैं।
परिवार के कुनबे का जिक्र करते ही सीता का दर्द छलका तो बोलीं, वर्षों पहले उन्हें छह महीने तक जेल में रहना पड़ा था। उस दौरान मेरे परिवार के किसी भी सदस्य ने उनका हालचाल तक जानने की कोशिश नहीं की। उनकी बेटियां तब छोटी थीं और उनकी परवरिश में भी उनके परिवारिक सदस्यों ने कभी उनका किसी भी तरह से सहयोग नहीं किया। कहा दुर्गा सोरेन की कुर्बानियाें की बदौलत जेएमएम सत्ता में तो आई, लेकिन दुर्गा सोरेने को ना ही परिवार वालों ने और ना ही पार्टी के सदस्यों ने कभी इसका श्रेय देना मुनासिब समझा। दुर्गा सोरेन का नाम उन लोगों को सिर्फ दो बार याद आता है, जब उनका जन्मदिन होता है और जब उनकी पुण्यतिथि पर।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के वर्तमान राजनीति में सक्रिय होने के सवाल पर सीता ने तंज कसते हुए कहा, पूरी दुनिया देख रही है। किसी से कुछ भी छिपा नहीं है। जनता समझदार है, लोग जानते हैं हेमंत किन वजहों से सलाखों के पीछे हैं। अब आंसू दिखाकर तो सच छिपाया नहीं जा सकता। कहा उन्होंने अपने बाबा से चुनाव लड़ने से पूर्व आशीर्वाद ले लिया है। लेकिन परिवार की बड़ी बहू होने के नाते कल्पना ने आजतक उनसे कभी किसी भी तरह की सलाह नहीं ली, कहा कल्पना ने अपना संस्कार छोड़ा है, उन्होंने अपना संस्कार नहीं छोड़ा। बाबा के साथ दुमका की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। कल ही देवघर दौरे के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दुमका सीट तो जीतना ही है, प्रदेश के सभी 14 सीटों पर भाजपा की जीत भी सुनिश्चित कर अब बार 400 पार के आंकड़े को पार करना है।
बेटियाें के सियासत में आने के सवाल पर सीता ने कहा कि राजश्री और जयश्री आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हैं। दो साल पहले से ही दुर्गा सोरेन सेना गठन करने के बाद ही दोनों काफी सक्रिय हैं। आने वाले कुछ ही महीनों में वह जनता के सामने अपने नए रूप में होंगी।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में याचिका खारिज लालू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, 26 साल से फरार चल रहे थे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
Next Article kalpna sorn jmm कल्पना सोरेन होंगी गांडेय उपचुनाव में JMM उम्मीदवार, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग
  • बोकारो में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गुस्से में कार फूंकी,पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता
  • मटन के स्वाद पर होटल मालिक और डॉक्टर के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस
  • बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 16 मार्च के बीच होगी बारिश, पटना में छाएं रहेंगे बादल
  • गिरिडीह के पीरटांड जंगल में फिर लगी आग, जड़ी-बूटियों और वन्यजीवों को भारी नुकसान
  • झारखंड में बेमौसम बरसात से भारी नुकसान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
  • असम में खूब गरजे हेमंत सोरेन, कहा-‘छेड़ोगे तो छोड़गे नहीं’, लगाया “अबुआ दिशोम अबुआ राज्य का नारा”
  • बिहार में सड़क पर सरेआम युवक ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर,रोहतास का VIDEO हुआ वायरल

You Might Also Like

रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग

रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग

2 hours ago
बोकारो में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गुस्से में कार फूंकी,पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता

बोकारो में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गुस्से में कार फूंकी,पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता

2 hours ago
मटन के स्वाद पर होटल मालिक और डॉक्टर के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस

मटन के स्वाद पर होटल मालिक और डॉक्टर के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस

2 hours ago
बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 16 मार्च के बीच होगी बारिश, पटना में छाएं रहेंगे बादल

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 16 मार्च के बीच होगी बारिश, पटना में छाएं रहेंगे बादल

3 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?