आंध्र प्रदेश से पकड़ा गया झारखंड का नक्सली, पुलिस की इंसास रायफल लेकर था भागा, गढ़वा पुलिस को कामयाबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 1, 2024

Garhwa police

गढ़वाः जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बना कुख्यात नक्सली संगठन जेजेएमपी टुनेश उरांव के दस्ते का गढ़वा पुलिस ने सफाया कर दिया है। गढ़वा एसपी दीपक पाण्डेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह के आखिरी सदस्य राहुल केशरी को भी पुलिस ने आंध्र प्रदेश की पुलिस की मदद से आंध्र प्रदेश के भीमावरम गाँव से गिरफ्तार करने सफलता पायी है।

गढ़वा पुलिस ने उसे ट्रांजिद रिमांड पर गढ़वा लेकर आयी और ज़ब पूछताछ की तो पुलिस को बताया की 17 दिसम्बर 2023 की रात ज़ब रंका के ढेगुरा मे टुनेश उरांव के साथ पुलिस की मुठभेड़ चल रही थी तो वह उस मुठभेड़ मे शामिल था और उसके पकड़े जाने के बाद वह अपना नाम छिपा कर कमाने आंध्रप्रदेश आ गया था। पुलिस के पूछताछ मे उसने जंगल मे मुठभेड़ के बाद छिपाई गई पुलिस से लूटी हुई एक इंसास रायफल,41 जिन्दा गोली के बारे मे बताया जिसे पुलिस ने रंका थाना क्षेत्र के जासोबार के जंगल से बरामद किया है। एसपी दीपक पाण्डेय ने बताया की इस गिरोह के टुनेश उरांव सहित सभी सदस्य की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

See also  BPSC के शिक्षक और शिक्षिका एक दूसरे के प्यार में हो गए फरार, बाइक पर एक दूसरे से साथ होता था आना जाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now