आज झारखंड का सबसे बड़ा सरेंडर, 25 नक्सली डीजीपी के सामने डालेंगे हथियार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2026

आज झारखंड का सबसे बड़ा सरेंडर, 25 नक्सली डीजीपी के सामने डालेंगे हथियार

रांचीः कोल्हान और सारंडा जंगलों में सुरक्षाबलों की घेराबंदी का असर दिखने लगा है। इस इलाके में बचे 60 नक्सलियों में से 25 नक्सली सरेंडर करलने के लिए तैयार हैं। इनमें छह सब जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और 13 हार्डकोर नक्सली है। ये सभी गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने हथियार डालेंगे। झारखंड में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सली एक साथ सरेंडर कर रहे हैं।
सरेंडर करने वालों में सागेन आंगरिया दस्ता, गुलशन मुंडा दस्ता और मिसिर बेसरा दस्ता के सदस्य हैं। ये सभी हथियारों को भी पुलिस को सौपेंगे। इनमें एक इंसास एलएमजी, चार इंसास राइफल, नौ एसएलआर, एक .303 राइफल और एक देसी पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 27 मैगजीन, इंसास की 2000 गोलियां और एलएलआर की 755 गोलियां शामिल हैं। इस सरेंडर के बाद अब कोल्हान-सारंडा के जंगलों में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा सहित 53 नक्सली बचेंगे। मिसिर बेसरा के बारे में कहा जा रहा है कि वो सुरक्षाबलों की घेराबंदी के बाद सारंडा से भाग गया है।
ये नक्सली करेंगे सरेंडर
पांच लाख के इनामीः सागेन आंगरिया उर्फ दोकोल, गादी मुंडा उर्फ गुलशन, नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा, रेखा मुंडा उर्फ जयंती, सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा
दो लाख के इनामीः करण उर्फ जेराई
एक लाख के इनामीः बासुमति जेराइ।
इसके अलावा दर्शन उर्फ बिंज हांसदा, बैजनाथ मुंडा, रघु कायल, किशोर सिरका, रामदयाल मुंडा, वंदना उर्फ शांति, सुनीता सरदार, डांगुर बोइपाई, बसंती देवगम, मुनीराम मुंडा, अनिशा कोड़ा, सपना उर्फ सुरु, सुसारी उर्फ दशमा, बिरसा कोड़ा, नुअस, बुमली तियू, नीति माई और लादु तिरिया।
सागेन आंगरिया पर 123 और गुलशन मुंडा पर 48 केस दर्ज
सरेंडर करने वालों में सबसे कुख्यात सागेन आंगरिया उर्फ दोकोल है, जो कोल्हान में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। गोइलकेरा निवासी सब जोनल कमांडर सागेन इस इलाके में अपने घातक दस्ते के साथ सक्रिय है। उस पर सिर्फ चाईबासा में 123 केस दर्ज हैं। वही गादी मुंडा उर्फ गुलशन मुंडा बुंडू-दशम फॉल और खूटी बॉडर पर लेवी वद टेरर फंडिंग में सक्रिय है। इस पर 48 केस दर्ज हैं। महिला कमांडरों में और खूंटी बॉडर पर लेवी व टेरर फंडिंग का बड़ा चेहरा था। इस पर 5 लाख का इनाम था और 48 केसद दर्ज हैं।
तेलंगाना-बंगाल में सरेंडर करने वालों का झारखंड कनेक्शनः हाल ही में तेलंगाना में दो और बंगाल में एक नक्सली ने सरेंडर किया है। वहीं बंगाल में एक की गिरफ्तारी हुई है। इनमें पश्चिम बंगाल का समर दा ने बंगाल में सरेंडर किया, जबकि मुर्शिदाबाद की बेला सरकार को गिरफ्तार किया गया था। आंध्रप्रदेश निवासी विश्वनाथ उर्फ संतोष और पूनम उर्फ जोभा ने तेलंगाना में सरेंडर किया है। सभी पर चाईबासा में केस दर्ज है। सबसे ज्यादा विश्वनाथ के खिलाफ 13, पूनम पर 11 और समर व बेला पर तीन-तीन केस दर्ज हैं।

See also  शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर चचेरी बहन की फावड़े से की हत्या, घर में ही दफनाया शव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now