झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2026

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

रांचीः साक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आठ मई को राज्य के उत्तरी व पश्चिम भाग को छोड़ कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात व बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं नौ व दस मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा व गुमला सहित उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वज्रपात व बारिश के भी आसार हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राज्य के शेष भागों में भी तेज हवा व बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई तक पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रह सकती है। आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिन में गर्मी व दोपहर के बाद गरज के सथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को रांची में दिन में तेज धूप के बाद दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 14 मिमी बारिश हुई। गुरुवार को कई इलाकों में तापमान में वृद्धि देखी गयी। रांची का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  बिहार में वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला का ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद फर्जी डॉक्टर हुआ फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now