झारखंड में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, 26 से 28 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2026

झारखंड में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, 26 से 28 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रांचीः झारखंड में मार्च की शुरुआत में गर्मी का रिकार्ड बना रहा तापमान अचानक से लुढ़क गया। पिछले पांच दिनों में हो रही बारिश-आंधी और ओलावृष्टि के कारण तापमान में जोरदार गिरावट आई। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री तो रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम हो गया। पूर्वी बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ऐसा उतार-चढ़ाव आया है। विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले सात साल में पहली बार मार्च में ऐसा मौसम रहा है।

रांची में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर डकैती, महिला कर्मी से 59 हजार रुपए से भरा थैला लूटकर फरार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के तापमान में अगले कुछ दिनों तक वृद्धि होनेवाली है। इसके बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा। अगले चार दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 26 मार्च से राज्य के दक्षिणी भागों जैसे, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश शरू हो सकती ळै। 26 से 28 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है। रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का असर साफ दिखेगा। 27 और 28 मार्च को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है।

See also  Video: कोडरमा में तेल से भरा टैंकर पलटा तो लूटने के लिए पूरा गांव हो गया इकट्ठा

असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी
25 मार्च- राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा।
26 मार्च- पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिहंभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बारिश हो सकती है।
27-28 मार्च- गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची में तापमान सामान्य से कमः राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। जमशेदपुर और बोकारो में भी अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमशः 6.5 डिग्री और 6.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now