झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन रद्द, अब नियमावली बनने के बाद होगी परीक्षा

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन रद्द, अब नियमावली बनने के बाद होगी परीक्षा

रांचीः झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटेट 2024 का विज्ञापन रद्द कर दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने मंगलवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि अब परीक्षा नई नियमावली के तहत आयोजित की जाएगी, जिसके लिए फिर से विज्ञापन जारी होगा।

NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, रांची के सेंटर का VIDEO हुआ वायरल
जैक ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन शुल्क जमा कर दिया था, उन्हे दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्णय के बाद यह कदम उठाया गया है, जिस पर मंत्री रामदास सोरेन पहले ही स्वीकृति दे चुके थे। जैन ने पिछले साल जेटेट के लिए 23 जुलाई से 26 सितंबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसमें करीब 3.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

झारखंड में मानसून की शानदार एंट्री, रांची समेत 18 जिलों में बारिश, कल भारी बारिश का रेड अलर्ट
हालांकि, सिलेबस में खामियों के कारण परीक्षा पर रोक लग गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपए, जबकि दिव्यांग, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 700 रुपये निर्धारित था।

जमशेदपुर में आतंक का साया! शहर में 18 स्लीपर सेल; सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी आशंका
झारखं के अलग राज्य बनने के बाद पिछले 25 वर्षो में जेटेट सिर्फ दो बार आयोजित हुई है। जिसमें पहली बार 2013 में 68 हजार और 2016 में 53 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे। पिछले नौ वर्षो में यह परीक्षा नहीं हुई है। नई नियमावली के साथ अभ्यर्थियों को जल्द नई तारीखों का इंतजार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now