- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड से ओडिशा शिफ्ट किया जा रहा है ट्रेन, रांची-जयनगर के बाद अब मौर्य एक्सप्रेस छिनी गई, 1500 टिकट रद्द

रांची : हटिया- गोरखपुर एक्सप्रेस कब हटिया की जगह ओडिशा के संबलपुर से चलेगी। यानी रांची से एक और ट्रेन छिन गई है। शनिवार के लिए करीब 1500 टिकट रद्द कर दिया गया है, बताया गया है कि लिंक रैक लेट होने के कारण इसे रद्द किया गया है। जबकि रेलवे पिछले तीन महीने से ट्रेन को संबलपुर तक विस्तार देने पर काम कर रहा था। उसके बाद भी लिंक रैक समय पर नहीं पहुंचा।
इससे पहले रांची-जयनगर एक्सप्रेस को भी राउकेला तक विस्तार दे दिया गया था। अचानक इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी। हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस में साल भर टिकट के लिए वेटिंग की लंबी कतार रहती है। इस ट्रेन में सीट के लिए हमेशा मारामारी बनी रहती है। बिहार और यूपी के यात्रियों की जबदस्त भीड़ रहती है। अब इस ट्रेन को संबलपुर तक विस्तार देने से झारखंड के लोगों को टिकट के लिए लंबा इंतजार करना होगा। मोर्य एक्सप्रेस को संबलपुर तक विस्तार देने का झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन ने विरोध दर्ज किया है। उन्होने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा है कि रांची के लिए महत्वपूर्ण मौर्य एक्सप्रेस जैसे ट्रेन को ओडिशा भेजने की क्या जरूरत थी। संबलपुर से गोरखपुर के लिए एक नई ट्रेन की घोषणा क्यों नहीं कर दी। तीन साल पहले रांची से जयनगर जानेवाली वीकली ट्रेन को भी राउकेला भेज दिया गया था। अब रांची के लोगों को जनगर ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। रेल मंत्री ओडिशा से है इसलिए वहां महत्वपूर्ण ट्रेनों को विस्तार दिया जा रहा है लेकिन झारखंड के यात्रियों के साथ अन्याय हो रहा है। झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन के सचिव प्रेम कटारूका ने कहा कि पहले रांची- जयनगर ट्रेनइ को छीनकर ओडिशा को दे दिया गया और अब मौर्य एक्सप्रेस भी छीन ली। इससे झारखंड के लोग ठगा महसूस कर रहे है।

See also  रांची की कनिका अनभ IFS की परीक्षा में बनी नेशनल टॉपर, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now