झारखंड के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज वज्रपात और आंधी को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2026

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

रांचीः राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मई महीने में कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज आंधी और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
19 मई को बिजली गिरने की संभावना
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 19 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद को छोड़कर शेष हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, 20 मई को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग के अलावा उत्तर पूर्वी क्षेत्र यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वर्षापात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश
पूरे राज्य में यह स्थिति 24 मई तक बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की व कुछेक जगहों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 10 मिमी पाकुड़ के पकुरिया में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की पूरी संभावना है।

See also  LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी,कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹ 993 का इजाफा, जानें नए रेट्स
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now