Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

livedainik
June 10, 2026 1:19 PM
By
livedainik
1 hour ago
Share
Ranchi News 2026 06 10T123012.550 1781074818056 v
SHARE

रांचीः झारखंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच ठन गई है। बता दें कि बीते रोज स्क्रूटनी के दौरान परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र में विसंगतियां पाए जाने पर उनके नामांकन पत्र को होल्ड पर रख दिया गया था।नथवाणी को आयोग की ओर से समय दिए जाने का आरोप लगाते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं विधायक बुधवार को विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर एकजुट हुए। यहां कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और जोरदार नारेबाजी की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर विधानसभा के गेट के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर झारखंड की गठबंधन सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

नथवाणी के शपथ पत्र पर कांग्रेस ने लगाए ये आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जान बूझकर भाजपा का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि नथवाणी ने अधूरा नामांकन पत्र भरा है जिसे अस्वीकृत कर देना चाहिए।

See also  रावण की जगह पति की तस्वीर लगाकर किया पुतले का दहन, पत्नी बोली 'मेरा पति रावण है'

Ranchi News 1781074645504
कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से इस संदर्भ में एक आवेदन भी दिया गया है। नथवाणी के शपथ पत्र को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शपथ पत्र में दो जगह अलग-अलग नाम लिखा है। ऐसे में विधानसभा में नथवाणी के नामांकन को रद करने को लेकर कांग्रेस सुबह से प्रदर्शन कर रही है।
यह भी आरोप लगाया है कि (huf, हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली) से संबंधित फार्म को जमा ही नहीं किया गया है। प्रदर्शन कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रमा खलखो, सतीश पाल मुंजनी, आलोक दुबे आदि नेता मौजूद हैं।
कांग्रेस अपने विधायकों पर नहीं भरोसा- बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। पहले कह रही थी कि दोनों सीटों पर जीत के लिए 56 विधायक हैं, अब हार देखकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन रद कराना चाहती है। यह उसकी गुंडागर्दी है।वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा गेट पर रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को पूरे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी रोकनी चाहिए।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने किया मतदान, लोगों से घरों से निकल वोट डालने की अपील की

Ranchi News 1781075855060
कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए प्रसिद्ध अधिवक्ता सलमान खुर्शीद पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उनकी अगवानी करने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

salman Khurshid 1781075390879 scaled
आमने-सामने कांग्रेस-भाजपा नेता
झारखंड विधानसभा के गेट के अंदर भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के आमने-सामने बैठकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Next Article ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

30 minutes ago
चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

2 hours ago
Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

5 hours ago
CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग

CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग

5 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?