झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन अधिकारियों का प्रमोशन, कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारी को IAS में मिला प्रमोशन, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

रांची : झारखंड सरकार में विभिन्न पदों पर तैनात प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद ही बनाकर रखा गया है तो कई अधिकारियों को नये जगह पदस्थापित किया गया है। 9 अधिकारियों को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है तो 13 अधिकारियों को अपर सचिव कोटि में प्रोन्नति दी गई है। इसके साथ ही अपर समहर्ता स्तर के 14 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर के पदों पद प्रोन्न्ति मिली है।
विशेष सचिव कोटि में जल संसाधन विभाग के अपर सचिव संजय कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य जयकिशोर प्रसाद, गढ़वा डीडीसी राजेश कुमार राय, भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव विधान चंद्र चौधरी, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के अपर सचिव राजीव रंजन कुमार, हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सुधीर बाड़ा, वन विभाग के अपर सचिव राजदीप संजय लाल जान और कोडरमा के अपर समहर्ता अनिल कुमार तिर्की को प्रमोशन दिया गया है।
अपर सचिव कोटि में आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव सरिता दास, पाकुड़ के उपविकास आयुक्त शाहिद अख्तर, विवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक सुधीर कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के संयुक्त सचिव राजीव रंजन, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव अनिरूद्ध कुमार सिन्हा, कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश शाह, मंत्री रामेश्वर उरांव के आप्त सचिव रणजीत कुमार सिन्हा, राज्य निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त कुमकुम प्रसाद, पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव अखौरी शशांक सिन्हा, खान विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार रंजन, ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव शैल प्रभा कुजूर, रामगढ़ के डीडीसी रोबिन टोप्पो, कृषि विभाग के निदेशक प्रशासन नयन तारा केरकेट्टा और प्रतीक्षारत सुनील कुमार सिंह को प्रमोशन मिला है।
संयुक्त सचिव कोटि में राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जमशेदपुर की निदेशक ज्योत्सना सिंह, पाकुड़ की अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, संयुक्त सचिव पद पर अमर कुमार अपने पद पर ही बने रहेंगे, कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आसिफ हसन, लेखा प्रशासन एंव स्वनियोजन दुमका के निदेशक जावेद अनवर इदरीसी, जामताड़ा के अपर समहर्ता सुरेंद्र कुमार, गृह कारा निदेशालय के निदेशक प्रशासन मनोज कुमार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की उप सचिव मधुमिता कुमारी, श्रीकृष्ण लोक सेवा संस्थान की संयुक्त निदेशक मीना, धनबाद की एडीएम विधि व्यवस्था कमलकांत गुप्ता, कार्मिक विभाग के अवर सचिव चिंदू दोराईबुरू, सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कोल्हान प्रमंडल सुषमा नीलम सोरेंग, रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन और गिरिडीह की उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी को प्रमोशन दिया गया है।

See also  Gaya और Koderma के बीच रेलवे ट्रैक पर बम की सूचना, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now