झारखंड पुलिस को जर्जर गाड़ियों से मिल जाएगी मुक्ति, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1485 नए गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी

रांचीः झारखंड में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को विधानसभा परिसर से राज्य के 12 नए अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न जिलों के थानों को पेट्रोलिंग के लिए बड़ी संख्या में वाहन भी उपलब्ध कराएंगे। सरकार की योजना के तहत पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन पुलिस थानों को सौंपे जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 03 13 at 8.34.01 AM scaled

रांची में गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
राज्य की थानों में बोलेरो की नई चमचमाती गाड़ियां आज से दिखने लगेगी। पुलिस को जर्जर गाड़ियों से मुक्ति मिलने जा रही है। अब पुलिस गश्ती जीप को धक्का देती नहीं दिखेगी। शुक्रवार को विधानसभा परिसर से इसका आगाज होगा जो पूरे झारखंड तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जिला व इकाइयों के लिए 636 पेट्रोलिंग वाहन व 849 दो पहिया वाहन (कुल 1485 वाहन) को विधानसभा परिसर से हरी झंडी दिखाकर जिलों को रवाना करेंगे। इसके बाद सभी गाड़ियां संबंधित जिलों में चली जाएंगी।

- Advertisement -
LD-advertisement

 

- Advertisement -
royal-soler-new

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा
महिंद्रा बोलेरो की बीएस-6 मॉडल की गाड़ियां
सभी 636 पेट्रोलिंग वाहन महिंद्रा बोलेरो की बीएस-6 मॉडल की गाड़ियां हैं। इनमें 614 रांची सहित सभी जिलों की जिला पुलिस के लिए आवंटित होंगी। शेष गाड़ियां, क्यूआरटी व अन्य इकाइयों को दी जानी है। पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक बार में इतनी अधिक गाड़ियों का आवंटन अब तक की सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है।
गौरतलब है कि झारखंड पुलिस के लिए राज्य सरकार ने कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन व 1697 दो पहिया वाहन की स्वीकृति दी थी। प्रथम चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन व 849 दो पहिया वाहन का आवंटन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने की मुलाकात, IAS बनने पर दी गई बधाई और शुभकामनाएं

12 अत्याधुनिक नए थानों का शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री
पुलिस को वाहन वितरण के मौके पर मुख्यमंत्री राज्य के 12 अत्याधुनिक नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी करेंगे। राज्य में पुलिस के आवास व थाना भवनों की दशा सुधारने की दिशा में लगातार काम चल रहा है।

जर्जर थाना भवनों के स्थान पर पुलिस को नए थाने बनाकर दिए जा रहे हैं, जो अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से भरपुर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अब 12 नए थाना भवनों के लिए ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे, ताकि उनका निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू हो सके।

किस जिले को कितनी बोलेरो गाड़ियां होंगी आवंटित
जिला का नाम संख्या
रांची                   80
जमशेदपुर         51
धनबाद             40
चाईबासा           40
बोकारो             39
गिरिडीह           32
पलामू               31
हजारीबाग        28
देवघर              28
गुमला               22
गढ़वा               21
दुमका             20
चतरा               19
सरायकेला       19
लातेहार           18
गोड्डा                17
सिमडेगा          15
जामताड़ा         14
खूंटी                 14
कोडरमा           14
लोहरदगा         14
साहिबगंज        14
रामगढ़             13
पाकुड़              11
कुल               614

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now