झारखंड पार्टी से अपर्णा हंस होंगी खूंटी लोकसभा सीट से उम्मीदवार, अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा से होगा मुकाबला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2024

Jharkhand Party Aprana Hans

रांची: पूर्व मंत्री एनोस एक्का की झारखंड पार्टी ( Jharkhand party)ने मंगलवार को खूंटी लोकसभा सीट से अपर्णा हंस को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। रांची में प्रेंस कांफ्रेंस कर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने नाम का एलान किया।
एनोस ने बताया कि खूंटी लोकसभा सीट से अपर्णा हंस पार्टी की प्रत्याशी होंगी। अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पार्टी ने ये पहल की है।

किसको को देंगी चुनौती

उन्होने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन टिकट देने के समय भूल जाती है। लेकिन झारखंड पार्टी ने मुंडा समाज के आदिवासी महिला को टिकट लेकर आदिवासी बहुल लोकसभा क्षेत्र के उत्थान की पहल की है।
अर्पणा हंस (Aparna Hans) ऑल चर्च खूंटी की सह सचिव होने के साथ ही खूंटी हॉकी संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष है जिनका मुकाबला इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और कांग्रेस उम्मीदवार  कालीचरण मुंडा से होगी।

See also  JPSC नियुक्ति घोटालाः 12 साल बाद पहले नियुक्ति घोटाले में CBI ने दायर की चार्जशीट

इसे भी पढ़ेंः UPSC Result: जमशेदपुर की स्वाति शर्मा बनीं झारखंड टॉपर, थल सैनिक की बेटी को मिली 17वीं रैंक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now