डेस्कः आदिवासी नेता पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या को लेकर शनिवार को आदिवासी संगठनों झारखंड बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। खूंटी, रांची और उसके आसपास के इलाके में रहने वाले लोग बंद के समर्थन में सुबह से ही सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि सोमा मुंडा की हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।
रांची:सोम मुंडा की हत्या के विरोध में झारखंड बंदी के दौरान करम टोली चौक में आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. #JharkhandNews #TribalProtest #JharkhandBandh #LocalNews #Jharkhand pic.twitter.com/JorU0MIVwP
— Live Dainik (@Live_Dainik) January 17, 2026
पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को झारखंड बंद, खूंटी में निकाला गया मशाल जुलूस
इस बंद के दौरान खूंटी जिला से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। कई जगह गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। खूंटी शहर के अंदर बंद का व्यापक असर दिखा। शहर के सभी प्रतिष्ठान और दुकान बंद होने के साथ ही साथ पेट्रोल पंप को भी बंद रखा गया। एनएच पर हुटार चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। जिले के सभी चौक-चौराहे पर घूमघूम कर प्रदर्शनकारी बंद को सफल बनाने में लगे रहे।
![]()
संदिग्ध आतंकी ने धर्म बदलने के लिए युवती को धमकाया था, रांची के NIA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
वहीं रांची में रांची-जमशेदपुर एनएच-33 पर बुंडू में बंद का असर दिखा। लोधमा से कर्रा जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद रही। रांची से कर्रा, रांची से खूंटी, रांची से चुकरु मोड़, खूंटी से चाईबासा और सिमडेगा की तरह जाने वाले रास्तों पर परिचालन प्रभावित हुआ है।पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में पश्चिमी सिंहभूम जिले में बंद का असर दिख रहा है।चाईबासा, जगन्नाथपुर, नोवामुण्डी अदीनू क्षेत्रों में जगह-जगह चौक चौराहों पर टायर जलाकर मानकी मुण्डाओं नें विरोध प्रदर्शन किया। यहां लंबी दूरी और लोकल बसें नहीं चल रही हैं। राहगीरों को परेशानी हो रही है।
झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका
मगढ़ के कुज्जू थानाक्षेत्र के नया मोड़ में आदिवासी समाज के लोगों ने एनएच 33 को कुछ देर के लिए जाम किया। पाकुड़ में बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है। चतरा में जनजीवन सामान्य है। साहिबगंज में भी बंद का कोई असर फिलहाल नहीं है। गुमला में भी स्थिति सामान्य है। गिरिडीह में भी कोई असर नहीं दिख रहा है। दुमका में आम दिनों की तरह दुकानें और प्रतिष्ठान खुले हुए हैं। सिमडेगा में एनएच 143 को जाम करने की कोशिश की गई लेकिन प्रशासन ने थोड़ी देर में ही जाम हटवा दिया। सरायकेला में भी बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है। गोड्डा में भी आवागमन सामान्य है। इसके अलावा पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और लातेहार में भी स्थिति सामान्य है।
धनबाद में बाइक रेसिंग के दौरान हादसा, आठ युवक घायल, चार की हालत गंभीर
बता दें कि 7 जनवरी को खूंटी में जमुआदाहा के पास आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 8 जनवरी को खूंटी बंद बुलाया था, जिसका व्यापक असर दिखा था। हालांकि खूंटी पुलिस ने हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताते हुए पिछले दिनों सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन लोगों का कहना है कि शूटर और मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही हैं।


