रांची। झारखंड के विधायक अब साईकिल से विधानसभा पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने बताया कि विधायकों के बीच साईकिल का वितरण किया जा रहा है और यदि विधायक साईकिल से विधानसभा आते हैं, तो इससे ना सिर्फ ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण के लिए अच्छा होगा।


