डेस्कः लातेहार के मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह के विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की हत्या कर दी गई है। शनिवार को रिंकी देवी का शव वीभत्स हालत में जंगल से बरामद किया गया।
मृतक रिंकी देवी बारेसांड थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उनका शव बारेसांड थाना क्षेत्र के भेलवा कोना जंगल से बरामद हुआ। शव के पास एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है, सिर पर कई गंभीर घाव के निशान भी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और लेवी की रकम के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार
दरअसल, विधायक रामचंद्र सिंह के गारू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी शुक्रवार की शाम 4:00 बजे दातुन तोड़ने के लिए जंगल की ओर गई थी। परंतु उसके बाद हुआ वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी तो रात भर ग्रामीण जंगलों में महिला की खोजबीन किया। परंतु महिला का कोई अता पता नहीं चला।
SBI कर्मचारी संघ के महासचिव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, बिहार-झारखंडउ के DGP से की शिकायत
शनिवार को सुबह से ही लोग जंगल में जाकर महिला की खोजबीन कर रहे थे। ग्रामीणों के साथ पुलिस की टीम भी महिला की खोजबीन में लगी हुई थी।काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो फिर प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद से महिला की खोज बीन आरम्भ की। ड्रोन कैमरे में एक स्थान पर महिला के कुछ कपड़े दिखे। जिसके आधार पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण उक्त स्थान पर पहुंचे तो पाया कि महिला मृत हालत में पड़ी हुई है।महिला के सिर पर कई गंभीर घाव के भी निशान थे।वहीं पास में एक कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी।
झारखंड में 2-3 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने से आज मिलेगी थोड़ी राहत
महिला की हत्या से स्तब्ध हैं ग्रामीण
महिला रिंकी देवी की हत्या के बाद स्थानीय ग्रामीण स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला काफी मिलनसार और सीधी-सादी थी। गांव में किसी के साथ उनका विवाद भी नहीं था। ऐसे में किसने और क्यों उनकी हत्या की यह किसी को समझ में नहीं आ रही है। महिला की हत्या के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। दशहरा पूजा का उत्सव भी फीका पड़ गया।ग्रामीणों ने बताया कि महिला के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पति मनोज यादव विधायक प्रतिनिधि हैं।
JMM ने की 17 जिलों में केंद्रीय समिति सदस्यों की नियुक्ति, ताला मरांडी, नीरू शांति भगत , केदार हाजरा, गणेश महली को मिली जगह
मामले की हो रही है जांच
महिला रिंकी देवी का शव बरामद होने के बाद थाना प्रभारी प्रभाव दास ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रभाव दास ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो पाएगा।



