झारखंड में कथा करने जरूर आएंगे, पता नहीं सरकार अनुमति देने से क्यों डर रही है- धीरेंद्र शास्त्री

रांची : बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडिता धीरेंद्र शास्त्री ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पता नहीं क्यों झारखंड सरकार उन्हे आने की अनुमति क्यों नहीं दे रही है। पता नहीं सरकार क्यों डर रही है, सरकार से मेरा कोई लेना देना नहीं हैएमै सरकार से डरता नहीं हूं। मै झारखंड में कथा करने जरूर आउंगा, कोर्ट से आदेश लेकर 2024 में झारखंड कथा करने जरूर आउंगा।
बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ये बात झारखंड से आये एक श्रद्धालु से संवाद के दौरान कही। उन्होने कहा कि झारखंड सरकार उन्हे आने की अनुमति नहीं दे रही है। दो बार कार्यक्रम गिरिडीह और पलामू में रद्द हो चुका है। सरकार कहती है है कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में बहुत भीड़ लगती है।
आपको बता दे कि श्री हनुमत कथा समिति की ओर से पलामू के चैनपुर प्रखंड के ओरनार गांव में रैयती जमीन पर 10 से 15 फरवरी 2024 तक बाबा बागेश्वर धाम का कार्यक्रम प्रस्वातिव है जिसे वहां के जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है जिसपर 5 जनवरी को सुनवाई होनी है। समिति की संयोजक मेदिनीनगर नगर निगम की पूर्व मेयर अरूणा शंकर ने बताया कि तैयारी जोरों पर है केवल समिति को कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति मिलने का इंतजार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now