रांची: राजधानी रांची सहित झारखंड के सभी जिलों में गर्मी से राहत मिलने के बाद सरकार ने सोमवार से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया है। 29 अप्रैल को भीषण गर्मी और लू की वजह से आठवीं क्लास तक की कक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
Devendra Nath Mahto को रांची सिविल कोर्ट से मिली जमानत,रांची लोकसभा से है उम्मीदवार

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्य में संचालित सभी सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से ऊपर की कक्षाएं दिनांक 13 मई, 2024 से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किये जाएंगे।




