झारखंड में चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का गुरूवार को होने वाला विस्तार टला, राज्यपाल ने दी कैबिनेट विस्तार की नई तारीख

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 7, 2024

रांची : झारखंड  में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पहले कैबिनेट विस्तार की तारीख में बदलाव किया गया है। गुरूवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अनुरोध पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री के अनुरोध में राज्यपाल ने मंत्रिमंडल के शपथग्रहण की नई तारीख 16 फरवरी को तय की है।

2 फरवरी को चंपाई सोरेन के साथ केवल दो मंत्रियों ने शपथ लिया था। कांग्रेस की ओर से विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता को राज्यपाल ने शपथ दिलाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने मंगलवार को कह दिया था कि उनको गुरू जी आशीर्वाद मिल चुका है वो मंत्री बनेंगी। माना जा रहा है कि जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन के कैबिनेट में शामिल पुराने मंत्री एक बार फिर से मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है। वही कांग्रेस की ओर से कुछ तब्दीली को लेकर कयास लगाये जा रहे है। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से फाइनल लिस्ट आने का इंतजार हो रहा है। चंपाई सोरेन सरकार में 11 की जगह 12 मंत्री हो सकते है, इसकी भी संभावना जताई जा रही है।

See also  तल्ख तेवर के साथ दिल्ली गए कांग्रेस के नाराज विधायक भारी फजीहत के बाद लौट रहे है रांची, जानिये कैसे हुई किरकिरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now