- Advertisement -

झारखंड में 18 जिलों के जिला पंचायत पदाधिकारियों का तबादला, पंचायती राज विभाग ने जारी की अधिसूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2023

रांची : झारखंड सरकार ने 18 जिला पंचायत पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना शुक्रवार शाम को जारी कर दी।
श्रीमती अंजना दास को लोहरदगा जिला का पंचायत राज पदाधिकारी नियुक्ति किया गया है, श्रीमती कंचन कुमार भदौरियों को पाकुड़ का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार को खूंटी जिले का पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। कपिल कुमार को साहेबगंज का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। मुकेश कुमार बाउरी को जिला पंचायत राज पदाधिकारी धनबाद, निशा कुमारी सिंह को जिला पंचायत राज पदाधिकारी रामगढ़, दयानंद कार्जी जिला पंचायत राज पदाधिकारी सिमडेगा, मनोज कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी गढ़वा और शफीक आलम को जिला पंचायत राज पदाधिकारी बोकारो नियुक्ति किया गया है।
वही मोहम्मद जहुर आलम को गिरिडीह का जिला पंचायत राज पदाधिकारी नियुक्ति किया गया है, पंकज कुमार रवि को जामताड़ा जिले का पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है, प्रीतिलता मुर्मू को जिला पंचायत राज पदाधिकारी दुमका, राजेश कुमार साहू को जिला पंचायत राज पदाधिकारी रांची, सविता टोपनो को जिला पंचायत राज पदाधिकारी चाईबासा, अशोक कुमार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी देवघर, तेज कुमार हस्सा को जिला पंचायत राज पदाधिकारी गुमला, रिंकू कुमारी को जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम, किस्टो कुमार बेसरा को जिला पंचायत राज पदाधिकारी गोड़डा बनाया गया है।

See also  देवघर के सीता होटल के पास पुराना मकान गिरा, तीन की मौत, सात को सुरक्षित निकाला गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now