- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

देवघर के सीता होटल के पास पुराना मकान गिरा, तीन की मौत, सात को सुरक्षित निकाला गया

देवघर के सीता होटल के पास पुरान मकान गिरा, कई फंसे, दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया, सांसद निशिकांत दुबे कर रहे है कैंप

देवघर: रविवार सुबह शिवगंगा तट से सटे हुए सीता होटल के पास सीताकांत झा का पुराना तीन मंजिला मकान का टॉप दो फ्लोर तेज आवाज के साथ गिर गया। इस मकान में सीताकांत झा के किरायेदार रह रहे थे।सुबह से शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया जबकि तीन लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।

रांची के हरिओम टावर से कूद कर युवक ने दी जान, आखिरी संदेश में लिखा- Sorry मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था, नहीं दिख रहा मेरा Future
मकान गिरने की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। मकान में 7 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। एनडीआरएफ की टीम ने दो बच्चों को सुरिक्षत निकाल लिया है। – बिहार की सीमा से सटे दर्दमारा का रहने वाला सुनील कुमार यादव, पत्नी सोनी देवी और पुत्र सत्यम कुमार। और चाय दुकान चलाने वाली पूनम देवी। सुनील कुमार यादव निजी चालक है। जो किसी बैंक के अधिकारी की गाड़ी चलाता है। पूनम का दो बच्चा सुहानी और पीहू को लोगों ने पहले ही सुरक्षित निकाल लिया था।

See also  HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने के मामले में हेमंत सोरेन ने डॉक्टर को दिया निलंबित करने का आदेश, बीजेपी ने मांगा इरफान का इस्तीफा

मलवा से अनुपमा के पति मनीष दत्त द्वारी को निकाला गया। अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। सीता होटल के पास हुए हादसे में 53 वर्षीय मनीष दत्त द्वारी की मौत हो गई है। जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल अनुपमा देवी का इलाज किया जा रहा है। वहीँ रेस्क्यू में निकाले गए सुनील यादव की मौत हो गयी है। यह घटना में अब तक दूसरी मौत है। जबकि सुनील यादव का बेटा सत्यम अचेत है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Surat Building Collapse: गुजरात के सूरत में 5 मंजिला इमारत गिरी, अब तक 7 लोगों की मौत
घटनास्थल पर डीसी, एसपी और सांसद कैंप कर रहे हैं

उपायुक्त विशाल सागर ने पुष्टि की है कि सीता होटल के समीप बहुमंजिला बिल्डिंग के गिरने की घटना को संज्ञान में लेते हुए एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
इसके अलावा दंडाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस टीम, दमकल की टीम, और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इमारत के गिरने के कारण कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम स्थल पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। जिला प्रशासन द्वारा मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है, ताकि हर संभव सहयोग व सहायता प्रदान की जा सके।

See also  देवघर: बम भोले के नारे से गूंज उठा बैद्यनाथ थाम, सुबह 4:07 बजे से जलार्पण श्रावणी मेला शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now