झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन, घर के बाथरूम में गिरकर हो गए थे बेहोश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2024

रांची : झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का 72 वर्ष की उम्र में गुरूवार देर रात निधन हो गया। वो रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गए थे। उन्हे बेहोशी के हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत लालचंद महतो के भाई चेतलाल महतो ने बताया कि पूर्व मंत्री की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसी दौरान वो अपने फ्लैट के बाथरूम में गए और बेहोश होकर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। लालचंद महतो गिरिडीह के डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके है, राज्य गठन के बाद झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी इन्हे दी गई थी।

See also  बहन की शादी के दौरान भाई सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से जबरन उठा ले गए बदमाश, रांची पुलिस ने किया खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now