लोहरदगा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबे 3 बच्चे; गांव में पसरा मातम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2024

लातेहार के बलबल नदी में दो महिला समेत तीन ग्रामीण और बकरियां बह गये, तलाश जारी

झारखंड के लोहदरगा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत हो गई। तीनों बच्चों में एक की उम्र सात साल बाकी दो की पांच साल थी। तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों मृतक बच्चों की पहचान कर ली गई है। एक ही गांव के रहने वाले प्रेम उरांव, प्रत्यूष उरांव, हिमांशू उरांव तालाब में समा गए थे।

मामला लोहदरगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र का है। यहां के एकगुड़ी गांव में रविवार को एक हाथी आया था। हाथी को देखने के लिए गांव के कई बच्चे उसके पीछे टहल रहे थे। इतने में बच्चे नहाने के लिए एक तालाब के पास रुक गए। इसमें से तीन बच्चे तालाब में उतरे और खुद को संभाल नहीं सके और डूबने लगे। बच्चों के डूबने की सूचना जब परिजनों को मिली तो वहां पहुंचे और बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

See also  झारखंड में फिर से सिपाही भर्ती दौड़ शुरू होते ही आठ अभ्यर्थी बेहोश, एक की किडनी हुई खराब

रांची SSP और बाबूलाल मरांडी आमने-सामनेः भारत माता की जय नारे लगाने वाले पत्थरबाजी करते है वाले बयान पर जारी है सोशल मीडिया पर वार-पलटवार

गांव में किसी नए जानवर को देखकर बच्चों की उत्सुकता बढ़ जाती है। कई बार वो उस जानवर को देर तक देखने के लिए दूर निकल जाते हैं। ऐसा ही हुआ एकागुड़ी गांव की घटना में। यहां बच्चे हाथी को देखने के लिए घर से काफी दूर निकल गए। इस दौरान वापस आते समय उन्हें एक तालाब दिख गया। तीनों ने प्लान बनाया कि इसमें नहाया जाए।

जब तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे तो खुद को संभाल नहीं पाए और तालाब में ही समा गए। इतने में वहां कुछ लोग पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों बच्चे देखने तो हाथी निकले थे, लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था। कुछ देर बाद तीनों का शव उनके घर पहुंचा।

See also  झारखंड आंदोलनकारी दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत बड़े भाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सांसद विजय हांसदा की दिवंगत पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now