देवघर के स्कूल में झाड़ू से प्रिंसिपल की पिटाई, 15 साल की छात्रा से की थी छेड़खानी

student pitai

झारखंड के देवघर में एक स्कूल के प्रिंसिपल को झाड़ू से पीटा गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत एक स्कूल में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद कुछ महिलाओं ने प्रिंसिपल को झाड़ू से पीट दिया। आरोप है कि प्राचार्य ने 15 साल की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।

जानकारी के अनुसार छात्रा ने छेड़खानी के बारे में अपनी दादी को बताया। दूसरे दिन छात्रा की मां ने गांव की कई महलिाओं के साथ विद्यालय पहुंचकर आरोपी प्राचार्य से मामले के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने मामले के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। उसके बाद उसी विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका ने पीड़िता के परिजनों को घटना के सही होने की जानकारी दी।

आंखों की चोरी! असली निकाल डॉक्टर ने लगाई कांच की आंख, 8 का हुआ ऑपरेशन

उसके बाद महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पीट दिया। मामले में बीआरपी गणेश गौतम ने बताया कि शिक्षक ने बीआरसी में आवेदन दिया है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय जिला परिषद सदस्य ने बताया कि साजिश के तहत शिक्षक को फंसाया जा रहा है। स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षिका व कर्मी की राजनीति है।

एक साथ दो छात्राओं को नशीली गोलियां देकर रेप करता रहा युवक, पेट में दर्द पर दरिंदगी का खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now