दावोस में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के लिए झारखण्ड तैयार,झारखण्ड पवेलियन का हुआ निरीक्षण

दावोस: राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार का प्रतिनिधिमंडल World Economic Forum–2026 में भाग लेने के लिए Davos पहुंचा है। शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन पवेलियन परिसर में स्थापित झारखण्ड पवेलियन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026 01 17 at 21.00.19 WhatsApp Image 2026 01 17 at 21.00.18 1

गौरतलब है कि वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में किया जा रहा है। इस वैश्विक मंच पर झारखण्ड की भागीदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, वन एवं जैव-अर्थव्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित रहेगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन और समावेशी विकास के एजेंडे के साथ झारखण्ड को वैश्विक विमर्श में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है, ताकि निवेश, नवाचार और साझेदारियों के नए अवसर सृजित हो सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now