रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार के बेटे की नियुक्ति का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार के बेटे की नियुक्ति का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने हटाई रोक

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में रिम्स निदेशक डा. राजकुमार के बेटे डॉ. ऋषभ की नियुक्ति विवाद में गुरुवार को सुनवाई हुई।सुनवाई के बाद अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर रोक लगाते हुए ऋषभ को नियुक्त करने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और रिम्स से जवाब मांगा है।
इस संबंध में प्रार्थी ऋषभ कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता कौशिक सारखेल की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रार्थी की नियुक्ति सीनियर रेजिडेंट के पद पर हुई थी।लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नियुक्ति पर रोक लगी दी गई। जबकि प्रार्थी उक्त पद के लिए योग्यता रखते थे। सभी मानकों को पूरा करते हुए उनकी नियुक्ति हुई थी।
निदेशक के पुत्र होने का नाते उनकी नियुक्ति नहीं करना उचित नहीं है। इसके बाद अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर रोक लगाते हुए प्रार्थी की नियुक्ति करने का निर्देश दिया था।इधर, कोर्ट के आदेश आने के बाद डा. ऋषभ ने रिम्स में अपने पद पर योगदान भी दे दिया।

See also  पटना पहुंची रांची भूमि घोटाले की आंच, वकील के घर ईडी की छापेमारी; कई दस्तावेज बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now