निर्वाचन आयोग ने देवघर के एसपी को हटाने का दिया निर्देश; पहले भी हो चुका है ऐक्शन

ajit-peter-

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर देवघर एसपी के पद पर तैनात करने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा है।

इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी डुंगडुंग को निर्वाचन आयोग ने देवघर से ही चुनाव कार्य से हटाया था। उन पर एक दल विशेष के पक्ष में काम करने के आरोप पर कार्रवाई की गई थी। लोकसभा चुनाव के बाद फिर से उनकी पदस्थापना देवघर में की गई।

बरहेट में हेमंत के ख़िलाफ़ गमालियम हेंब्रम ने बीजेपी के लिए किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार को देवघर एसपी को तत्काल हटाने का पत्र चला गया है। सरकार की ओर से तीन नामों का पैनल आने के बाद आयोग इस पर फैसला लेगा।

उधर, सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्म को हिरासत में लेने के मामले में गिरिडीह एसपी विमल कुमार की भूमिका को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया है। अगले एक-दो दिनों में आयोग गिरिडीह एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है।

 स्क्रूटनी के बाद 62 के नामांकन रद

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 62 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है। स्क्रूटनी के बाद 743 आवेदन वैध पाए गए हैं। 43 सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 804 आवेदन आए थे। प्रत्याशी 30 अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय अंतिम सूची जारी करेगा, जिसमें किस विधानसभा से कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे उसका पता चल सकेगा।

झारखंड चुनावः पहले चरण में कुल 743 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, देखिए पूरी लिस्ट किस विधानसभा से कितने उम्मीदवार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now