हजारीबाग में गोली लगने से जवान की मौत, बानादाग साइडिंग पर हुआ हादसा

हजारीबाग में गोली लगने से जवान की मौत, बानादाग साइडिंग पर हुआ हादसा

हजारीबागः जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ।हादसे में SISF (स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के जवान मिथिलेश प्रसाद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। जवान झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे यूनिट-7 SISF कैंप में हुई।

रांची-पतरातू रोड़ पर भू-धंसान, निकल रहा है धुआं, यातायात को किया गया बंद
SISF के पुलिस उपाधीक्षक साजिद ने हादसे में जवान के मौत की पुष्टि की है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि हादसे के समय जवान मिथलेश यादव ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस उपाधीक्षक साजिद ने कहा कि उन्हें जवानों द्वारा बताया गया है कि ड्यूटी पर तैनात जवान अचानक फिसलकर गिरने लगे। इस दौरान उनकी राइफल से गोली चल गई। जिससे मिथिलेश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

जसीडीह के पास जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट, चिल्लाते रहे यात्री नहीं आई जीआरपी
मृतक जवानमिथिलेश प्रसाद यादव के बड़े भाई अमरेश यादव जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। जो खुद भी SISF में हैं और वर्तमान में बड़कागांव में पदस्थापित हैं।उन्होंने बताया कि पहले उन्हें यह सूचना मिली कि बारिश के कारण फिसलने से मिथलेश गिर गए और उसी दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now