जमशेदपुर के व्यवसायी से 6 करोड़ की धोखाधड़ी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

जमशेदपुर के व्यवसायी से 6 करोड़ की धोखाधड़ी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

डेस्कः जमशेदपुर के कारोबारी को शेयर बाजार और सोने में भारी मुनाफा का लालच देकर 6 करोड़ रुपए ठगने का मामला सामने आया है। बिरसानगर हुरलुंग अर्बन इनक्लेव फेज-111 निवासी शशि शेखर ने गोरखपुर के एसएसपी को इसकी लिखित शिकायत की है। इस शिकायत के आधार पर 21 नवंबर को गुलरिहा थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इसमें धोड़ाबांधा के सोनी सहगल, गोविंदपुर के बिनोद कुमार, रेल विहार फेज-1 (करीमनगर, गोरखपुर) के विश्जीत श्रीवास्तव, विशुनपुरा तमकुहीराज (कुशीनगर) के सोनू गुप्ता व पिपराघाट अहतमाली (कुशीनगर) के हरकेश को नामजद किया गया है। आरोप है कि ये सभी मिलकर ट्रेड आस्था इंफ्रा प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और वीएस ट्र टेक्नोलॉजी नामक कंपनियां संचालित करते थे।

रांची के बार में डांस के दौरान किन्नरों का हंगामा, ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए थाईलैंड की तर्ज पर बुला रखे थे किन्नर
जानिए, कैसे हुई करोड़ों की ठगीः पीड़ित शशि शेखर के अनुसार नवंबर 2023 में उनकी मुलाकात सोनी सहगल और बिनोद कुमार के माध्यम से अन्य तीन आरोपियों से हुई। उन्होंने कहा कि उनकी फर्म शेयर बाजारव सोना कारोबार में निवेशकों को निश्चित और भारी लाभ देती है। इसी भरोसे पर शशि ने करीब 6 करोड़ रुपए कंपनी के खाते में जमा किए। नवंबर 2024 तक मुनाफे का भुगतान होता रहा, लेकिन दिसंबर 2024 के बाद भुगतान बंद हो गया। बार-बार संपर्क करने पर आरोपियों ने फरवरी 2025 में मूल धन लौटाने का आश्वासन दिया। पर पैसे न मिलने पर शशि ने गोरखपुर और लखनऊ स्थित उनके कार्यालयों में कई बार मुलाकात की, पर हर बार टाल-मटोल किया गया।

SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल
जुलाई 2025 में विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोन पर जुलाई के अंत तक पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में सभी आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। इसके साथ ही गोलमुरी, लखनऊ और गोरखपुर स्थित उनके ऑफिस और ज्वेलरी शॉप भी बंद पाए गए। पीड़ित का दावा है कि जमशेदपुर समेत कई अन्य स्थानों के निवेशकों ने भी करोड़ों रुपये इन कंपनियों में लगा थे और अब सभी ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित ने एसएसपी गोरखपुर के अलावा डीआईजी गोरखपुर को भी शिकायत भेजकर मामले की गंभीर जांच और उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now