जमीन घोटाले में भानू प्रताप को लेकर ED टीम पहुंची बड़गाई अंचल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2024

रांची : सेना की जमीन मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की रिमांड पर है, उसी से संबंधित जांच के लिए ईडी की टीम भानू प्रताप को लेकर बड़गाई अंचल पहुंची है। बरियातू में सेना के 8.44 एकड़ जमीन कब्जे को लेकर ईडी की टीम बड़गाई अंचल कार्यालय पहुंच कर जांच कर रही है, संबंधित दस्तावेजों की जांच ईडी के द्वारा की जा रही है। भानू प्रताप भी सेना की जमीन के फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त मामले में ईडी के चार दिनों के रिमांड पर है।
भानू प्रताप के चार दिनों की रिमांड शनिवार से शुरू हुई है, अगले चार दिनों तक ईडी उनसे इस मामले में पूछताछ करेगी। इससे पहले भी ईडी की टीम ने भानू प्रताप को चार दिनों के रिमांड पर ले चुकी है। वहीं रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें फिर से 9 फरवरी को ईडी ने पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया ।पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से 7 दिनों के रिमांड की मांग की थी मगर कोर्ट ने उन्हें चार दिनों के रिमांड की मंजूरी दी ।

See also  लैंड स्कैम केस में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट से मांगी बेल, आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने मांगी अग्रिम जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now