बिहार में अपराधी बेलगाम, मुजफ्फरपुर में कारोबारी को सरेआम मारी गोली, देखिये LIVE वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

muzaffarpur

मुजफ्फरपुरः बिहार में अपराधियों को मनोबल बढ़ गया है। मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक सवार कारोबारी को गोली मार दी। सड़क पर सरेआम हुई इस गोलीकांड का वीडियो सामने आया है।

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर अपराधी हुए फरार
बताया जाता है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने प्लाईवुड व्यवसायी विरेश पोद्दार को सरेआम गोली मार दी। कारोबारी के पीठ और सीने में गोली लगी और वो सड़क पर ही गिर गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
मिली जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जेल के पास से लाल बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा किया। बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहना हुआ था। जबकि पीछे बैठे अपराधी का चेहरा खुला है। बीएमपी-6 से पहले डीएवी मोड़ के पास अपराधी ने चलती बाइक पर पीछे से व्यवसाई को एक गोली पीठ में मारी, फिर साइड लेते हुए आगे आने पर सीने में दूसरी गोली मारी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। सड़क पर सामने से गुजर रही छात्र ने भी पूरी घटना को देखा।

See also  रेलवे का बुकिंग क्लर्क 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, रक्सौल में भारत-नेपाल बॉडर पर हुआ अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now